Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsजेएलएन स्टेडियम में भरभराकर गिरा लॉन हैंगर, टला बड़ा हादसा, 8 लोग...

जेएलएन स्टेडियम में भरभराकर गिरा लॉन हैंगर, टला बड़ा हादसा, 8 लोग जख्मी

दिल्ली: जेएलएन स्टेडियम (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम) में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। 

डीसीपी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है। गनीमत रही की जब हादसा हुआ उस समय अधिकतर श्रमिक खाना खाने गए थे, नहीं तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। वहां से गुजर रहे कुछ लोग हादसे की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम मलबे के बीच जांच कर रही है कि कहीं कोई इसके नीचे दबा न हो। हादसे के घायलों को सफदरजंग अस्पताल और दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular