Tuesday, May 5, 2026
HomeIndiaUAE में हमले में 3 भारतीय के घायल होने पर पीएम मोदी...

UAE में हमले में 3 भारतीय के घायल होने पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, ईरान को दे डाली चेतावनी

Iran US War: पीएम Modi ने Fujairah में हुए हमले में 3 भारतीयों के घायल होने पर कड़ी निंदा की और कहा कि नागरिकों व बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। UAE ने हमले के लिए Iran को जिम्मेदार ठहराया।

Iran US War: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर फुजैरा पर हुए हमलों में 3 भारतीय नागरिक घायल होने पर पीएम मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हमले नाराजगी जताते हुए कहा कि आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. वहीं यूएई ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था.

‘नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य’

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘यूएई पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें 3 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है. होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.’

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर तनाव

फुजैरा शहर पर हमला ऐसे समय में हुआ है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. होर्मुज स्ट्रेट से होकर दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस का परिवहन होता है जो दोनों देशों के बीच वार्ता में एक प्रमुख अड़चन बना हुआ है. संघर्ष के कारण जलडमरूमध्य के इस संकरे जलमार्ग से होकर गुजरने वाले जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और कई देशों में ऊर्जा की कमी हो गई है.

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात

UAE के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, 3 क्रूज मिसाइलों और 4 ड्रोन को नाकाम कर दिया. मंत्रालय ने पुष्टि की कि वह ‘किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश की सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करेगा.’

ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की Tata Curv ev की नई सीरीज X, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

×