Tuesday, May 5, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंची विकास की रौशनी, ग्राम...

राजस्थान में ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंची विकास की रौशनी, ग्राम 2026 को लेकर बढ़ी जागरूकता

Rajasthan Gram Rath Abhiyan : जयपुर। राजस्थान में किसानों को हर क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार सक्रिय कदम उठा रही है। कृषि, निवेश, नवाचार और तकनीक के जरिए किसान समृद्धि का नया अध्याय लिखने की दिशा में सरकार 23 से 25 मई तक ग्राम 2026 का आयोजन करने जा रही है। इस महाआयोजन में प्रदेशभर के किसान और पशुपालक देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और उद्यमियों से जुड़कर आधुनिक कृषि की नई संभावनाओं को करीब से समझ सकेंगे।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पहल पर ‘ग्राम रथ अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्राम 2026 से जुड़ी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना और किसानों की भागीदारी बढ़ाना है। 27 अप्रैल से शुरू हुआ यह 15 दिवसीय अभियान राज्य के 183 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है, जहां रोजाना 5-6 स्थानों पर एलईडी मोबाइल वैन के जरिए योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। यह अभियान सिर्फ सूचना देने तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों के समग्र विकास का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें किसान, गांव और विकास को केंद्र में रखकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में उत्साह, महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी

ग्राम रथ अभियान को लेकर प्रथम सप्ताह में ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में इसमें भाग ले रहे हैं और संध्या चौपाल में भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस दौरान आयोजित कला जत्था कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं और इनके माध्यम से संदेशों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह ग्रामीण समाज के साथ संवाद का एक सशक्त मंच बन गया है।

13 विभागों की योजनाएं एक ही मंच पर

ग्राम रथों के माध्यम से 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं। इन रथों पर संबंधित विभागों की प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है।

सरकार तक समस्याओं और सुझावों का बना सेतु

“कृषि, किसान और गांव सशक्त होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा”, इसी सोच से प्रेरित होकर राज्य सरकार इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। ग्राम रथ अभियान एक तरह से सरकार तक ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों के संकलन के लिए सेतु बन गया है। ग्राम रथों में की एक विशेष पहल सुझाव पेटिका है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों का विश्वास और सहभागिता दोनों बढ़े हैं। अभियान में अब तक लाखों लोगों तक प्रचार सामग्री पहुंचाई जा चुकी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular