Friday, July 10, 2026
HomeLatest Newsक्या सच में ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान, इजरायल...

क्या सच में ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान, इजरायल ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

Trump Assassination Plot: इजरायल ने अमेरिका को खुफिया चेतावनी दी है कि ईरान कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।

Trump Assassination Plot: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नई खुफिया रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने अमेरिका को ऐसी खुफिया जानकारी दी है, जिसमें दावा किया गया है कि ईरान के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

इजरायल ने अमेरिका को दी खुफिया चेतावनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों को आगाह किया कि ईरान कथित तौर पर ट्रंप के खिलाफ एक नई योजना पर काम कर रहा है. इसमें यह भी बताया गया है कि वर्ष 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान की ओर से ट्रंप के खिलाफ बदले की बातें कई बार सामने आती रही हैं. हाल के दिनों में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान भी ट्रंप विरोधी नारे लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं.

ट्रंप बोले- मैं ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में सबसे ऊपर

डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनका नाम ईरान की “हिट लिस्ट” में सबसे ऊपर है. ट्रंप ने कहा, “वे अमेरिका के नेता यानी मुझे खत्म करना चाहते हैं. आज सुबह मैंने देखा कि मैं उनकी हर सूची में हूं. अब तक मैं भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन यह हमेशा नहीं रह सकता।”

अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं जांच

कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इजरायल की ओर से साझा की गई यह जानकारी ट्रंप प्रशासन पर ईरान के खिलाफ और सख्त रुख अपनाने का दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकती है. अमेरिकी खुफिया समुदाय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इजरायल से मिली इस सूचना की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल सत्यापित नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें: नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन इस तारीख को ISS के लिए भरेंगे उड़ान, भारत से है खास जुड़ाव


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image