Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsIran Narges Mohammadi Arrested: ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी...

Iran Narges Mohammadi Arrested: ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को किया गिरफ्तार, अब तक 13 बार जा चुकी हैं जेल

Iran Narges Mohammadi Arrested: ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मशहद में एक मानवाधिकार वकील की शोकसभा में शामिल होने के दौरान हिरासत में लिया गया। दिसंबर 2024 में उन्हें चिकित्सा कारणों से जेल से अस्थायी रिहाई मिली थी।

Iran Narges Mohammadi Arrested: ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके समर्थकों ने यह जानकारी दी है. मोहम्मदी के नाम पर स्थापित एक संस्था ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें राजधानी तेहरान से लगभग 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित मशहद में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वह एक मानवाधिकार वकील की शोकसभा में भाग लेने गई थीं. वकील की हाल में अस्पष्ट परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

मोहम्मदी को चिकित्सा कारणों से किया था रिहा

एक स्थानीय अधिकारी ने कथित गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन 53 वर्षीय मोहम्मदी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी मोहम्मदी को तुरंत जेल वापस भेजेंगे या नहीं, जहां वह सजा काट रही थीं. दिसंबर 2024 में मोहम्मदी को चिकित्सा कारणों से जेल से अस्थायी रूप से रिहा किया गया था.

मोहम्मदी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब ईरान प्रतिबंधों, कमजोर अर्थव्यवस्था और इजराइल के साथ नए सिरे से युद्ध की आशंका से जूझ रहा है और बुद्धिजीवियों एवं अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है.

नोबेल समिति ने मोहम्मदी की गिरफ्तारी पर जताई चिंता

नॉर्वे की नोबेल समिति ने मोहम्मदी की गिरफ्तारी पर अत्यंत चिंता जाहिर की है. समिति ने एक बयान जारी कर ईरानी अधिकारियों से यह बताने का आग्रह किया कि मोहम्मदी को कहां रखा गया है. बयान में मोहम्मदी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा करने का आह्वान किया गया है.

मोहम्मदी 13 बार जा चुकीं जेल

मोहम्मदी को वर्ष 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी फाउंडेशन के अनुसार, उन्हें मशहद में खोसरो अलिकोरदी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार किया गया. फाउंडेशन ने बताया कि अब तक मोहम्मदी को पांच मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें कुल 13 बार जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Lionel Messi India Tour: कोलकाता में दिखी लियोनल मेस्सी के लिए दीवानगी, ठंड के बावजूद आधी रात को स्वागत के लिए पहुंचे हजारों फैंस, पढ़ें पूरा यात्रा शेड्यूल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image