IPL 2026 Rajasthan Royals Manger Controversy: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं, दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान वह टीम के डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए टीवी कैमरों में कैद हो गए. और इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी फोन स्क्रीन देख रह थे. अब नियमों के उल्लंघन पर भिंडर के खिलाफ एक्शन हो सकता है.
इस घटना का वीडियो सबसे पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी उनके पास बैठे दिखाई दे रहे हैं. उस समय राजस्थान रॉयल्स रन चेज कर रही थी और 11वां ओवर चल रहा था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की कि भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा, ‘भिंडर ने वास्तव में खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र (PMOA) के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है क्योंकि मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं.’
🚨 MOBILE PHONE IN RR DUGOUT !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 11, 2026
– Even though mobile phones are not allowed during matches in the Indian Premier League, Rajasthan Royals were seen breaking the rule and using a mobile phone during the match.
pic.twitter.com/3NfbZIx6BL
रोमी भिंडर पर कार्रवाई हो सकती ?
अधिकारी ने कहा, ‘यह अनजाने में हो सकता है, लेकिन इस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन है. चेतावनी दी जाएगी या प्रतिबंध लगाया जाएगा, इसका फैसला मैच रेफरी और ACU (भ्रष्टाचार निरोधक इकाई) की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा. आईपीएल की संचालन परिषद इस आधार पर फैसला ले सकती है.’ भिंडर को और भी गहन जांच का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सूर्यवंशी ने मैच के बाद उन्हें अपना ‘स्थानीय संरक्षक’ बताया था.
क्या है PMOA प्रोटोकॉल 2026 से संबंधित नियम ?
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर PMOA प्रोटोकॉल 2026 से संबंधित नियम के अनुसार, ‘टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का उपयोग कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं.’ भिंडर फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए हैं और जानकारों का मानना है कि उन्हें भ्रष्टाचाररोधी प्रोटोकॉल के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए.
ललित मोदी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
ललित मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एकस पर पोस्ट करते हुए राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लिखा कि डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है. उन्होंने सवाल किया कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा नहीं हुआ होगा, लेकिन अगर यह सच है तो Indian Premier League की गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
Having a MOBILE PHONE IN THE DUGOUT – is a COMPLETELY A NO NO. did this really happen. I hope not. If it did. Then @IPL governing council needs to take IMMEDIATE ACTION https://t.co/AaZpz4KAoL
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 11, 2026
ये भी पढ़ें: ईरान से इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले-हथियार भेज रहा ड्रैगन, चीन को भी दे डाली धमकी



