Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentनहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में...

नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Asha Bhosle Death: मशहूर गायिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। सांस और हृदय संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की खबर की पुष्टि की। अंतिम दर्शन लोअर परेल स्थित निवास पर होंगे और अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Asha Bhosle Death: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है.उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. 92 साल की आशा भोसले को सांस लेने में तकलीफ और हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया से बातचीत के दौरान उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है.

कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, “मेरी मां का निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.”

8 दशकों से अधिक का करियर

आशा भोसले का करियर 8 दशकों से अधिक का रहा है. वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर ग़ज़लों और जोशीले गानों सहित अनगिनत यादगार गाने गाये हैं. भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ शामिल हैं. वह दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं.

12 हजार से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड

विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी तथा वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ दी है. उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर क्या BCCI लेगी सख्त एक्शन, वैभव सूर्यवंशी के पास बैठ डगआउट में चला रहे थे फोन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular