Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsACB Action: घूसखोरों पर एसीबी का शिकंजा, इंस्पेक्टर और वकील 2.5 लाख...

ACB Action: घूसखोरों पर एसीबी का शिकंजा, इंस्पेक्टर और वकील 2.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Banswara Acb Trap: बांसवाड़ा में ACB ने राजतालाब थाने के इंस्पेक्टर और वकील शरीफ खान को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने एक परिवादी से संपत्ति कुर्की मामले में बाकी वाहन और संपत्ति जब्त न करने के एवज में 6.5 लाख रुपये की मांग की थी।

Banswara ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बांसवाड़ा जिले के राज तालाब थाने के पुलिस निरीक्षक और एक वकील को एक परिवादी से ढाई लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. संपत्ति कुर्की के मामले में मांगी गई थी घूस

किस मामले में मांगी घूस ?

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एक बयान में बताया कि ACB बांसवाड़ा को शिकायत मिली कि परिवादी एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध पुलिस थाना राजतालाब द्वारा सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए थे और बाकी बचे वाहनों और सम्पत्ति को जब्त नहीं करने व भविष्य में परेशान नहीं करने की एवज में पुलिस निरीक्षक ने वकील शरीफ खान के माध्यम से 6.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों को दबोचा

उन्होंने बताया कि बाद में साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत देने पर सहमति बनी और 1 लाख रुपये सत्यापन के दौरान पुलिस थाना राजतालाब परिसर में पुलिस निरीक्षक ने लिए. अधिकारी ने बताया कि ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर आरोपी वकील शरीफ खान को पुलिस निरीक्षक की ओर से बकाया ढाई लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मेहरड़ा ने बताया कि मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: J&K Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्ष बलों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image