Monday, May 25, 2026
HomeIndiaJ&K Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के...

J&K Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

Bandipora Encounter: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

J&K Terrorist Encounter: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में है. सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को एलओसी के कई इलाकों में फायरिंग की। इंडियन आर्मी ने भी उसका मुंह तोड़ जवाब दिया. बांदीपोरा में भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. आतंकवादियों की गोलीबारी में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

बांदीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 2 जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया. वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. जो अब भी जारी है.

उधमपुर में मुठभेड़ में जवान शहीद

इससे पहले जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular