Friday, October 30, 2026
HomeIndiaBandipora Encounter: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा...

Bandipora Encounter: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान में की गई।

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया. सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

सेना ने दी मुठभेड़ को लेकर जानकारी

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर बताया, ”जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.’

मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया.’ सेना ने बताया कि अभियान अभी जारी है.

ये भी पढ़ें: Dholpur पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली पुलिस अधिकारी, नीली बत्ती लगी गाड़ी, वर्दी, ADG बताकर पुलिस को धमकाया, पूछताछ में सामने आई सच्चाई

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image