Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentRohit Shetty House Firing: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर...

Rohit Shetty House Firing: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने जांच की शुरू

Rohit Shetty House Firing: मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने तड़के गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार 4 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।

Rohit Shetty House Firing: मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई.

अज्ञात लोगों ने चलाई 4 गोलियां

अधिकारी ने कहा, ‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई. क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं.’ उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर 4 गोलियां चलाईं.

फॉरेंसिक टीम, पुलिस टीम ने जांच शुरू की

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की. वहीं घटना के बाद इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular