Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategorySportsएशियाई हॉकी के 5 वें  विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम ने...

एशियाई हॉकी के 5 वें  विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को 5-4 से हराया

सालालाह। रविवार को एशियाई हॉकी 5 विश्व कप के क्वालीफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत की लय जारी रखते हुए तीसरे मुकाबले में थाईलैंड को 5-4 से हरा दिया. भारत के लिए बतौर कप्तान नवजौत कौर ने पहले मिनट में, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने पहले और सातवें मिनट में, महिमा चौधरी ने 20वें मिनट में और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में गोल दागे.

थाईलैंड की ओर से पीरेस्रम अनोंगनाट ने तीसरे मिनट में, औंजल नाथाकर्ण ने 10वें और 14वें मिनट में और सुवापट कोंथोंग ने 19वें मिनट में गोल किये. इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार की रात को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की थी. टीम ने शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया को 7-2 से हराकर की थी

रविवार को भारत ने शुरु से ही थाईलैंड की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाते हुए कप्तान नवजौत ने पहले ही मिनट में गोल दाग दिया. इसके बाद भारत ने समय बर्बाद किये बिना इसी मिनट में दूसरा गोल दाग दिया. दो मिनट बाद कप्तान अनोंगनाट की बदौलत थाईलैंड का पहला गोल हुआ.

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मोनिका ने जल्द ही अपना दूसरा गोल कर भारत का स्कोर 3-1 कर दिया. पहले हाफ खत्म होने पांच मिनट पहले हीं नाथाकर्ण ने गोल कर थाईलैंड को वापसी कराने का प्रयास किया.

पहले हाफ में एक मिनट का समय बचा था और नाथाकर्ण ने अपनी टीम को 3-3 से बराबरी पर ला दिया. दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक होते हुए गेंद पर कब्जा बनाये रखा और थाईलैंड के सर्कल में सेंध लगाना जारी रखा. पर इसका फायदा नहीं मिला और चार मिनट बाद थाईलैंड ने कोंथोंग के गोल से बढ़त बना ली.

जल्द ही भारत ने महिमा चौधरी के गोल से स्कोर बराबर किया. मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले मोनिका ने बायीं ओर से मौका बनाते हुए शॉट लगाया लेकिन यह वाइड चला गया. मैच के अंतिन एक मिनट में कुजुर ने भारत के लिए विजयी गोल दागा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular