Sunday, October 25, 2026
HomeLatest Newsअजिंक्य रहाणे की ऑलटाइम टेस्ट XI से कोहली-बुमराह बाहर, धोनी को सौंपी...

अजिंक्य रहाणे की ऑलटाइम टेस्ट XI से कोहली-बुमराह बाहर, धोनी को सौंपी कप्तानी; जानें पूरी टीम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी पसंदीदा ऑलटाइम भारतीय टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उनकी इस टीम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को जगह मिली है। हालांकि, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं होने से उनका चयन चर्चा में आ गया है।

धोनी को कप्तानी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

रहाणे ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी मुरली विजय और शिखर धवन को दी है। वहीं, तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर को चुना है। खुद रहाणे ने पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया है। स्पिन गेंदबाजी की कमान रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को सौंपी गई है। तेज गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा पर भरोसा जताया गया है।

कोहली और बुमराह को बाहर रखने पर चर्चा

रहाणे की इस टीम में विराट कोहली को जगह नहीं मिली। कोहली टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन इस स्थान के लिए रहाणे ने सचिन तेंदुलकर को चुना। हालांकि, कोहली को बाहर रखने के पीछे रहाणे ने कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भी हैरान करने वाली है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह की जगह रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को अपनी तेज गेंदबाजी तिकड़ी में शामिल किया है।

अजिंक्य रहाणे की पूरी ऑलटाइम टेस्ट XI

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image