Friday, October 30, 2026
HomeLatest News'भारत हमारे लिए बेहद अहम', जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी...

‘भारत हमारे लिए बेहद अहम’, जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Jaishankar Rubio Meet: न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात में द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को "बेहद अहम" बताते हुए रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, दवाइयों और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग मजबूत करने की बात कही और इंडो-पैसिफिक व क्वाड में मिलकर काम करने पर जोर दिया।

Jaishankar Rubio Meet: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और वर्तमान चिंता के विभिन्न द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का उच्च-स्तरीय 80वां सत्र शुरू होने वाला है.

रुबियो और जयशंकर के बीच यह बैठक रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद, आमने-सामने की पहली मुलाकात है. इसके साथ ही भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है.

रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को “बेहद महत्वपूर्ण” बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, दवाइयों और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए एक अहम साझेदार है. साथ ही, उन्होंने इंडो-पैसिफिक और क्वाड फ्रेमवर्क में मिलकर काम करने पर भी जोर दिया.

जयशंकर ने मुलाकात के बाद कही ये बात

जयशंकर ने भी रुबियो से मुलाकात के बाद सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा. हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर जुड़ाव के महत्व पर सहमति बनी. हम संपर्क में बने रहेंगे.’

विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे. वह सत्र के इतर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे और 27 सितंबर को आम बहस में UNGA मंच से राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image