Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsराजकोट में 27 सितंबर को होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच

राजकोट में 27 सितंबर को होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच

नई दिल्ली। आगामी 27 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। इसके लिए सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, एससीए ने मैच के लिए टिकट की कीमतों का भी ऐलान कर दिया है। टिकटों की कीमतें 1500 से 10,000 रुपए तक तय की गई हैं।

मैच के टिकटों की कीमतें तीन हिस्सों ईस्ट स्टैंड, वेस्ट स्टैंड और साउथ पवेलियन के हिसाब से तय की गई हैं। इतना ही नहीं, इस मैच के लिए खास कॉरपोरेट बॉक्स भी बनाए गए हैं, जिसमें वीआईपी सुविधाओं के साथ डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। टिकटों की बिक्री 17 सितंबर से पेटीएम ऐप के जरिए ऑनलाइन शुरू होगी।

कुछ ऐसी रहेंगी टिकटों के प्राइस

1,500 रुपए   ईस्ट स्टैंड लेवल 1, 2 और 3 के टिकट की कीमत

2,000 रुपए वेस्ट स्टैंड लेवल 1 के टिकट की कीमत

2,500 रुपए वेस्ट स्टैंड लेवल 2 और 3 के टिकट की कीमत

10,000 रुपए वेस्ट स्टैंड कॉरपोरेट बॉक्स-15 सीटों की कीमत

इसके अलावा साउथ पवेलियन में लेवल-1 (डिनर के साथ) की कीमत 8,500 रुपए, लेवल-2 (ब्लॉक ए से डी) की कीमत 8,500 रुपए, लेवल-3 की कीमत 3,000 रुपए और कॉर्पोरेट बॉक्स 15 सीटों की कीमत 10,000 रुपए तय की गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular