Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsUnder-19 Women's T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत की...

Under-19 Women’s T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, निकी प्रसाद होंगी कप्तान, देखें पूरी टीम

नई दिल्ली, भारत ने अगले साल 18 जनवरी से 2 फरवरी तक मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

निकी प्रसाद को टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी जबकि सानिका चालके उप-कप्तान होंगी. टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में 2 विकेटकीपर हैं, जबकि 3 स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है.

भारत का वेस्टइंडीज से होगा पहला मैच

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा. उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा.

2 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल

ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे. इनमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली 3 टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी. सुपर सिक्स में 6-6 टीम के दो ग्रुप होंगे. सुपर सिक्स में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली 2 टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा. फाइनल 2 फरवरी को होगा.

मलेशिया को मेजबान होने के चलते टूर्नामेंट में मिला सीधा प्रवेश

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए विश्व कप में अपनी भागीदारी के माध्यम से इस प्रतियोगिता में जगह बनाई जबकि मलेशिया को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला. नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीत कर प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की.

भारतीय टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नंदना एस, इरा जे, अनादि टी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image