Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsIND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान मैच में रेफरी से हो गई...

IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान मैच में रेफरी से हो गई बड़ी गलती, टॉस जीतकर भी हार गईं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत, देखें Video

IND vs PAK Women World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच रविवार को वनडे विश्व कप मुकाबले का मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच के दौरान टॉस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. टॉस के दौरान मैच रेफरी शांड्रे फ्रिट्ज से एक बड़ी गलती हो गई। इस गलती की वजह से उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को टॉस विजेता घोषित कर दिया.

मैच रैफरी की गलती ने पाकिस्तान को जिता दिया टॉस

दरअसल, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और सना ने ‘टेल्स’ कहा लेकिन फ्रिट्ज़ ने सुनने में गलती की और इसे ‘हेड्स’ समझ लिया. फिर प्रेजेंटर मेल जोन्स ने भी उन्हें टॉस विजेता घोषित किया. सिक्का ‘हेड्स अप’ गिरा लेकिन टॉस का विजेता पाकिस्तान को माना गया जिससे पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना. हरमनप्रीत ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पाकिस्तानी कप्तान के बाद जोन्स से बात करने के लिए उनके पास गईं. उन्होंने सना से हाथ नहीं मिलाया.

हरमनप्रीत ने सना से नहीं मिलाया हाथ

भारत की पुरुष टीम की पाकिस्तान की टीम से ‘हाथ नहीं मिलाने की नीति’ पर कायम रहते हुए महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टॉस के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के साथ हाथ नहीं मिलाया. टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमने वर्ल्ड कप से पहले यहां एक अच्छी सीरीज़ खेली थी.हम सकारात्मक सोच के साथ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं.दुर्भाग्य से हमारी टीम में एक बदलाव है. अमनजोत कौर की जगह रेणुका सिंह आई हैं.’

ये भी पढ़ें: Churu Accident: राजस्थान के चूरू में सड़क हादसा, सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular