Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsChuru Accident: राजस्थान के चूरू में सड़क हादसा, सालासर जा रहे श्रद्धालुओं...

Churu Accident: राजस्थान के चूरू में सड़क हादसा, सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

Churu Accident: राजस्थान के चूरू में सालासर बालाजी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत और 2 घायल हो गए। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है.

Churu Accident: राजस्थान के चूरू जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोग घायल हो गए. मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सालासर जा रही श्रद्धालुओं को मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सालासर बालाजी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस वाहन और उसके चालक की पहचान में जुट गई है.

हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान

दरअसल, यह दुर्घटना रविवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक होटल के निकट हुई. मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह (43), मंजीत (30) और सुरेंद्र जाट (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले थे. वहीं घायलों की पहचान प्रशांत (19) निवासी लंबोर छीपियान व विकास कुमार (36) निवासी रतनपुरा के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election में EVM पर लगेगी रंगीन फोटो, बूथ से लेकर बैलेट तक होंगे ये बड़े बदलाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image