Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIND VS ENG, 5th Test: इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला,पडिक्कल...

IND VS ENG, 5th Test: इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला,पडिक्कल का डेब्यू,अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के लिए खास धर्मशाला टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है.धर्मशाला, इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो यहां अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं.भारत ने कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका दिया है जिनके लिए 2023-24 घरेलू सत्र शानदार रहा.वह चोटिल रजत पाटीदार की जगह एकादश में आए हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पाटीदार को बुधवार को यहां ट्रेनिंग के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘6 मार्च 2024 को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान रजत पाटीदार के बाएं टखने में चोट लग गई.मैच की सुबह उनके टखने में सूजन आ गई और वह पांचवें टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.”

रांची में चौथे टेस्ट में टीम प्रबंधन द्वारा आराम दिए जाने के बाद प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है.वह आकाश दीप की जगह टीम में आए हैं.यहां आपको बता दें कि भारत ने श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना रखी है.

Image Source : PTI

आर अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के खास ये मैच

बता दें, टीम इंडिया के लिए आर अश्विन और इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है।

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image