Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsIND VS AUS: पर्थ टेस्ट से पहले बोले जसप्रीत बुमराह कहा-'न्यूजीलैंड...

IND VS AUS: पर्थ टेस्ट से पहले बोले जसप्रीत बुमराह कहा-‘न्यूजीलैंड से हार का बोझ लेकर नहीं आए, प्लेइंग 11 को लेकर कही ये बात

पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला से पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम घरेलू श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 3-0 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आई है. बता दें कि 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला शुक्रवार से यहां शुरू होगी.

हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आए हैं : जसप्रीत बुमराह

पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे बुमराह ने कहा,” जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं, तब भी तो ऐसा ही होता है. हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आए हैं. न्यूजीलैंड श्रृंखला से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं.

बुमराह ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कही ये बात

जसप्रीत बुमराह ने कहा- टीम टॉस के समय ही अंतिम एकादश का खुलासा करेगी. उन्होंने कहा,’ हमने अंतिम एकादश तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जाएगा.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image