Friday, October 30, 2026
HomeLatest Newsसूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने निहत्थे ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां,...

सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने निहत्थे ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, 85 लोगों को उतारा मौत के घाट, 150 से अधिक घायल

काहिरा, सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी के बाद महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 85 लोगों की हत्या कर दी. प्राधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. देश में 18 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष में रक्तपात की यह ताजा घटना है.

RSF के लड़ाकों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां

सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अर्धसैन्य बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF)’ ने जुलाई में सेन्नार प्रांत के गलगानी में हमले शुरू किए और पिछले सप्ताह आरएसएफ लड़ाकों ने गांव के निहत्थे निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.”

150 से अधिक ग्रामीण घायल

बयान के अनुसार, ग्रामीणों ने अपहरण और महिलाओं व लड़कियों के साथ यौन शोषण का विरोध किया, जिसके बाद उन पर हमला किया गया. इसमें बताया गया है कि हमले में 150 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए.

एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी ने बताया कि शुक्रवार तक चिकित्सा केंद्र में 24 महिलाओं और नाबालिगों समेत कम से कम 80 मृतकों के शव आए.एक ग्रामीण मोहम्मद तजाल अमीन ने कहा कि उसने शुक्रवार को 6 पुरुष और एक महिला का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा देखा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image