Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsEV Charging : अब कहीं भी इलेक्ट्रिक वाहन कर सकेंगे चार्ज,IIT जोधपुर...

EV Charging : अब कहीं भी इलेक्ट्रिक वाहन कर सकेंगे चार्ज,IIT जोधपुर ने तैयार ऐसा अडैप्टर,जानें किस तकनीक से करेगा काम

जोधपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)जोधपुर ने एक विशेष अडैप्टर बनाया है जिससे उपयोगकर्ता सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में कहा था कि उनकी सरकार एक ऐसी प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है जिसके जरिए लोग छत पर लगी सौर ऊर्जा प्रणालियों से उत्पन्न बिजली से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को रिचार्ज कर सकेंगे.

1 हजार रुपए से भी कम होगी कीमत

आईआईटी जोधपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर निशांत कुमार ने बताया कि इस अडैप्टर की कीमत 1,000 रुपये से कम हो सकती है और यदि सौर पैनल संबंधी पहल सफल होती है तो ये अडैप्टर बेहद प्रभावी साबित होंगे.कुमार ने कहा कि अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की ओर आकर्षित हो रहे हैं और सरकार उन्हें इसके लिए रियायत भी दे रही है।

जल्द मार्केट में होगा उपलब्ध

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन और संसाधनों की कमी संभावित खरीदारों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है.कुमार ने कहा कि यात्रा के दौरान खासकर पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, ऐसे में ये अडैप्टर मददगार साबित हो सकते है. इन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image