Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIsrael–Iran War : इजराइली दूत रूवेन अजार का बड़ा बयान, कहा- अगर...

Israel–Iran War : इजराइली दूत रूवेन अजार का बड़ा बयान, कहा- अगर ईरान अपना रुख बदले तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो इजराइल युद्ध समाप्त करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि कूटनीतिक प्रयास विफल होने के बाद सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। इजराइल का दावा है कि उसने ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर किया है और फिलहाल उसके हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण है।

Israel–Iran War : नई दिल्ली। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सोमवार को 17वां दिन है। अजार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने ‘‘कूटनीतिक माध्यमों’’ से बातचीत की और अमेरिका तथा क्षेत्र के अन्य देशों में अपने साझेदारों से भी परामर्श किया।

अजार कहा कि इस परामर्श में वह देश भी शामिल थे, जिनके साथ इजराइल के राजनयिक संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम हमेशा कूटनीति के पक्षधर हैं। दुर्भाग्य से, कूटनीति के इतने प्रयास विफल हो गए कि हमें सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि हमारी सैन्य कार्रवाई के परिणामस्वरूप कूटनीति फिर से प्रासंगिक हो जाएगी।”

अजार ने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई के माध्यम से, “हमने ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को काफी हद तक कम कर दिया है।” अजार ने पत्रकारों से कहा, “इस समय हम ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर रहे हैं। ईरान बेहद मुश्किल स्थिति में है।” उन्होंने कहा, “अगर ईरान अपना रुख बदलता है और इजराइल को मान्यता देता है तो भविष्य ‘उज्ज्वल’ होगा।”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular