Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsICC ने T20 World Cup 2024 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का...

ICC ने T20 World Cup 2024 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का किया ऐलान,भारत के 6 खिलाड़ियों को किया शामिल,विराट कोहली को नहीं मिली जगह

दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में 6 भारतीयों को शामिल किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इसमें जगह नहीं मिली है.सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले कोहली फाइनल से पहले किसी मैच में नहीं चले.फाइनल में उन्होंने 59 गेंद में 76 रन बनाए.

ICC ने किया टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 11 साल बाद ICC खिताब जीता. आईसीसी एकादश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है.रोहित ने 156 . 7 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए.उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए.प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और भारत के ट्रंप कार्ड जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिए.उनका इकॉनॉमी रेट 4 . 17 था जो पुरूषों के टी20 विश्व कप में किसी एक सत्र में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है.

अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों को मिली जगह

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी फजलहक फारूकी, गुरबाज और कप्तान राशिद खान भी टीम में है. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी टीम में जगह मिली है.उपविजेता दक्षिण अफ्रीका का एक भी खिलाड़ी एकादश में नहीं है.तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया 12वें खिलाड़ी हैं.

आईसीसी टूर्नामेंट की टीम : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ( भारत ), रहमानुल्लाह गुरबाज , राशिद खान, फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), मार्कस स्टोइनिस (आस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन ( वेस्टइंडीज)

बारहवां खिलाड़ी : एनरिच नॉर्किया ( दक्षिण अफ्रीका )

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image