Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsGovernment Jobs : यहां 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी,जल्द...

Government Jobs : यहां 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, 27 जून है अंतिम तारीख

बैंक में नौकरी पाने की चाह रखने वाले के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सलेक्शन(IBPS)ने रूरल बैंकों के लिए भर्ती निकाली है.इस भर्ती के माध्यम से कुल 9995 पद भरे जाएंगे,भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 से चल रही है.योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

IBPS की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2024 तय की गई है.आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें,इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

भर्ती में पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 9995 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. इस वैकेंसी के तहत ऑफिसर स्केल –I (पीओ), लॉ ऑफिसर (ग्रेड -II),ऑफिसर (ग्रेड – III), बैंकिंग ऑफिसर स्केल –II, लॉ ऑफिसर (ग्रेड – II),आईटी ऑफिसर (ग्रेड II),एग्रीकल्चर ऑफिसर (ग्रेड – II), चार्टर्ड एकाउंटेंट (ग्रेड II) के पद भरे जाएंगे.

IBPS की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

IBPS की इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये और आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 175 रुपये देने होंगे. परीक्षा पैटर्न भी वेबसाइट पर दिया हुआ है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image