Saturday, October 31, 2026
HomeLatest News'अब मैं आगे नहीं खेल सकती, यह मेरे लिए बेहद कठिन है',...

‘अब मैं आगे नहीं खेल सकती, यह मेरे लिए बेहद कठिन है’, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने लिया संन्यास

Saina Nehwal Retirement: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और 2012 लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास ले लिया है. उन्होंने घुटने की पुरानी बीमारी को इसका कारण बताया. साइना ने आखिरी मुकाबला 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था.

Saina Nehwal Retirement: इंडिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है. लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था.

अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी: साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने 2 साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था. मुझे लगा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी तो घोषणा करने की जरूरत ही नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं.’

घुटने की समस्या के कारण लिया फैसला

साइना ने बताया कि घुटने की परेशानी के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, “घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह से घिस चुका है. और मुझे आर्थराइटिस की समस्या है. यह बात मेरे माता-पिता और कोच को पता होनी चाहिए, इसलिए मैंने उन्हें पहले ही बता दिया है. अब मैं आगे नहीं खेल सकती. यह मेरे लिए बेहद कठिन है. उन्होंने आगे कहा, ‘समय के साथ लोगों को खुद समझ आ जाएगा कि साइना अब नहीं खेल रही है. मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास की घोषणा कोई बहुत बड़ा मुद्दा है.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image