Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsHyundai Motor ने 2023-24 में बेची सबसे ज्यादा कारें,अब छोटे शहरों के...

Hyundai Motor ने 2023-24 में बेची सबसे ज्यादा कारें,अब छोटे शहरों के लिए कंपनी का यह है प्लान,जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली, हुंदै मोटर इंडिया को चालू वित्त वर्ष में भी अनुकूल मानसून की उम्मीद सहित विभिन्न कारकों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है.कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही. देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता क्रेटा और वेन्यू जैसे मॉडल बेचती है.हुंदै की बिक्री वृद्धि बीते वित्त वर्ष में शहरी केंद्रों में 4 प्रतिशत रही तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह 11 प्रतिशत रही थी.

ग्रामीण बाजारों का बिक्री में योगदान 20% हो जाएगा

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने पीटीआई से कहा, ‘हमें विश्वास है कि हमारी कुल बिक्री में ग्रामीण बाजारों का योगदान इस वित्त वर्ष में बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगा.

छोटे शहरों पर फोकस करेगी कंपनी

उन्होंने कहा कि कंपनी छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति को और अधिक विस्तारित करने की योजना बना रही है.गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल बिक्री में ग्रामीण बिक्री 19 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही थी.

हुंदै मोटर इंडिया ने 2023-24 में अब तक की सर्वाधिक 7,77,876 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो 2022-23 से आठ प्रतिशत अधिक है.कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 6,14,721 वाहनों की बिक्री के साथ अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री भी दर्ज की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image