Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsHuma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे...

Huma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या से सनसनी, मर्डर के पीछे सामने आई ये वजह

Huma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की स्कूटी पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Huma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.

हत्या के पीछे सामने आई ये वजह

मामला जंगपुरा भोगल बाजार लेन का है. पुलिस ने बताया कि आसिफ कुरैशी का गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट के सामने से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले के बाद, आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक बीवी ने कही ये बात

मृतक आसिफ की बीवी और रिश्तेदारों ने बताया कि मामूली बात को लेकर आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपियों से पार्किंग विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मेरे पति काम से लौटकर घर पहुंचे, तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी. जिसकों उन्होंने हटाने के लिए कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय गाली गलौज करना शुरू कर दिया और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image