Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Weather: दिल्ली में 12 साल बाद रही सबसे गर्म रात, 35.2...

Delhi Weather: दिल्ली में 12 साल बाद रही सबसे गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान,जानें कब से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 8 डिग्री अधिक है.दिल्ली में इससे पहले जून 2012 में सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी और उस दौरान न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

भीषण गर्मी से राहत न मिलने के कारण दिल्ली-NCR के अस्पतालों में तापघात और थकावट की शिकायत लाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है.चिकित्सकों ने बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों मे तापघात के मरीजों के लिए 2-2 बिस्तर आरक्षित रहेंगे, जबकि लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में ऐसे 5 बिस्तर रहेंगे.

19 जून से राहत मिलने के आसार

एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image