Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsGwalior Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई फॉर्च्यूनर, 5...

Gwalior Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौत

Gwalior Road Accident: ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मालवा कॉलेज के सामने फॉर्च्यूनर कार और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. मृतक दीनदयाल नगर के रहने वाले थे.

Gwalior Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां फॉर्च्यूनर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में फॉर्च्यूनर सवार 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित मालवा कॉलेज के ठीक सामने हुई.

हादसे में 5 लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक (नगर) रॉबिन जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत, कौशल भदौरिया, आदित्य प्रताप सिंह जादौन, अभिमन्यु सिंह और शिवम राजपुरोहित के रूप में हुई है और ये सभी ग्वालियर के दीनदयाल नगर के रहने वाले थे. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

टक्कर के बाद कार में फंसे शव

जानकारी के अनुसार, जैसे ही कार एक मोड़ पर मुड़ी, इस दौरान रेत से भरी एक ट्रॉली उसके सामने आ गई. तेज़ रफ़्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे शव अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें: Sonbhadra में खदान धंसने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 15 अब भी खदान में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image