Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsGuatemala Bus Accident: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में...

Guatemala Bus Accident: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 55 लोगों की मौत

ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को बस खाई में गिरने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अनुसार, कई वाहनों की टक्कर के कारण बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस प्रोग्रेसो से आ रही थी, और मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

Guatemala Accident: ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई. सार्वजनिक मंत्रालय के जांच अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 53 शव बरामद किए गए हैं और सैन जुआन डी डिओस अस्पताल ने पुष्टि की है कि वहां लाए गए 2 यात्रियों की भी मौत हो गई है.

कैसे हुआ हादसा ?

दमकल विभाग के प्रवक्ता एडविन विलाग्रान ने बताया कि कई वाहनों की टक्कर के कारण बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बस प्रोग्रेसो से आ रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं.

राष्ट्रपति ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक

राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने घटना पर शोक व्यक्त किया तथा एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. उन्होंने कहा है कि सरकार घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा देने के लिए काम करेगी. बर्नार्डो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- मैं उन सभी पीड़ितों के परिवारों के साथ में खड़ा हूं, जो आज दिल दहला देने वाली खबर सुनकर जागे हैं. उनका दर्द मेरा दर्द है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image