Saturday, May 23, 2026
HomeCrime Newsडूंगरपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत...

डूंगरपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत…

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक ट्रक और क्रूजर जीप के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

बिछीवाड़ा के थाना प्रभारी मदनलाल ने कहा कि दुर्घटना दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर सीमा के पास हुई। सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को डूंगरपुर रेफर किया गया। ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक ने आगे चल रही क्रूजर जीप में टक्कर मार दी, जिससे जीप पलट गई और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव सड़क पर बिखर गए। वाहन में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जीप में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया वो डूंगरपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। जैसे ही रतनपुर सीमा पार की, एक ट्रक ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण जीप पलट गई। लोग जीप के अंदर और उसकी छत बैठे थे। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।

मृतकों में से 4 की पहचान धनपाल (24), हेमंत (21), राकेश (25), मुकेश (25) के रूप में हुई। मृतकों में शामिल करीब 14 साल की लड़की और 2 अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जीप में 21 यात्री सवार थे और मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे। जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री और पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular