Saturday, May 23, 2026
HomeCrime Newsकुएं में जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत...

कुएं में जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत…

जयपुर। राजस्थान के फलौदी के जांबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से 2 सगे भाई और उनके बहनोई की मौत हो गई।

थाना प्रभारी सुरेश सारण ने बताया कि देगाबड़ी गांव में खेती के कार्य के लिए 60 फुट गहरे कुएं की खुदाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से लक्ष्मण बावरी (25) उसके भाई रविदास बावरी (21) और बहनोई त्रिलोक (35) की मौत हो गई। कुएं में बोरिंग मशीन से गहराई का काम किया जा रहा था और जहरीली गैस से बेहोश होने पर लक्ष्मण बावरी कुएं में गिर गया उसके बाद त्रिलोक भी बेहोश होकर उसमें जा गिरा और दोनों को देखने गये रविदास सहित तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में दोनों भाइयों के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular