Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAccident News: तमिलनाडु के कुलिथलाई में भीषण हादसा, कार और बस की...

Accident News: तमिलनाडु के कुलिथलाई में भीषण हादसा, कार और बस की भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत

Tamil nadu Accident News: तमिलनाडु के करूर जिले के कुलिथलाई में बुधवार तड़के एक कार और राज्य परिवहन निगम की बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल को कार के हिस्सों को काटकर शव निकालने पड़े।

Tamil nadu Accident News: तमिलनाडु के करूर जिले में कुलिथलाई के पास बुधवार को तड़के एक कार और राज्य परिवहन निगम की बस की टक्कर में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई

कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर निकालने पड़े शव

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस के आगे के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है. दमकल और बचाव दल के कर्मियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा.

करूर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा करूर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलिथलाई के पास हुआ. करूर जा रही कार और अरंथांगी से तिरुप्पुर की ओर जा रही सरकारी बस से टकरा गई. मृतक कोयंबटूर के कुनियामुथुर इलाके के रहने वाले थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image