Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsSatyendra Jain की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने मुकदमा चलाने के लिए...

Satyendra Jain की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

Satyendra Jain: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AAP नेता एवं पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है. जैन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई है. गृह मंत्रालय ने ईडी की जांच और पर्याप्त सबूतों के आधार पर यह अनुरोध किया है।

Satyendra Jain: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने धन शोधन(मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी देने का अनुरोध किया है.

धारा 218 के तहत मुकदमा चलाने की मांगी मंजूरी

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जैन के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है. मंत्रालय ने ईडी की जांच और पर्याप्त सबूत की मौजूदगी के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह अनुरोध किया है.

फिलहाल जमानत पर बाहर है सत्येंद्र जैन

संघीय एजेंसी ने जैन पर हवाला सौदों से जुड़े धन शोधन के आरोप में मामला दर्ज किया और मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जैन फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं और ईडी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

क्या है पूरा मामला ?

धन शोधन का मामला अगस्त 2017 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जैन और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है. CBI ने दिसंबर 2018 में आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि आय से कथित तौर पर अधिक संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये की थी, जो 2015-17 के दौरान जैन की आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 217 प्रतिशत अधिक थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image