Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsHimachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते 77 सड़कें बंद,मौसम...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते 77 सड़कें बंद,मौसम को लेकर विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

शिमला, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा हुई जिसके कारण 77 मार्गों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी के साथ ‘येलो’ अलर्ट जारी किया.

पालमपुर में सबसे अधिक 128 मिलीमीटर बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटे में काफी वर्षा हुई है.मौसम कार्यालय के मुताबिक पालमपुर में सबसे अधिक 128 मिलीमीटर (मिमी)वर्षा हुई जबकि कतौला में 110 मिमी, बैजनाथ में 95 मिमी, जोगिंदरनगर में 64 मिमी, मंडी में 40 मिमी, कोठी में 36 मिमी, कुफरी में 33.2 मिमी, शिलारू में 32.5 मिमी, धर्मशाला में 26 मिमी, मनाली में 22 मिमी और खदराला में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कहां कितनी सड़कें बंद

आपात अभियान केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण मंडी में 67, चंबा में 7 और कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में एक-एक सड़क सहित 77 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई और 236 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए.

गुरुवार को आदिवासी क्षेत्र लाहौल एवं स्पीति के कुकुमसेरी में 11.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रात रही.ऊना 33.6 डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image