Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsHimachal Politics : क्या हिमाचल प्रदेश में 5 साल चलेगी सुक्खू सरकार...

Himachal Politics : क्या हिमाचल प्रदेश में 5 साल चलेगी सुक्खू सरकार ?,सवाल पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आखिर क्यों साधी चुप्पी

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते कुछ दिनों से कहते आ रहे थे कि उनकी सरकार स्थिर है और 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी लेकिन उन्होंने सोमवार को अपनी सरकार की स्थिरता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.जब उनसे पूछा गया कि विपक्षी नेता कह रहे हैं कि यह सरकार अस्थिर है और जल्द ही गिर जाएगी, तो सुक्खू ने सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हुए मीडिया से कहा कि यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से पूछें.

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री यहां रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने रविवार को नेतृत्व में बदलाव का संकेत देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा था.उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है.

जयराम ठाकुर ने क्या कहा

ठाकुर ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिति कांग्रेस के लिए गंभीर है. इससे पहले शनिवार को कैबिनेट बैठक के दौरान जबरदस्त नाटकीय स्थिति देखने को मिली, जब राजस्व मंत्री जगत नेगी बैठक बीच में छोड़कर चले गए और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी तीखी बहस के बाद बैठक से बाहर चले गए.हालांकि, दोनों मंत्रियों ने बाद में कहा कि उनकी अपनी व्यस्तताएं थीं और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मनाए जाने के बाद रोहित ठाकुर लौट आए.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान राजनीतिक संकट तब पैदा हो गया था जब कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायकों सहित 9 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image