Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsHimachal में भारी बारिश ने मचाई तबाही, धरमपुर बस स्टैंड जलमग्न, 20...

Himachal में भारी बारिश ने मचाई तबाही, धरमपुर बस स्टैंड जलमग्न, 20 से अधिक बसों को नुकसान, शिमला में लैंडस्लाइड में कई वाहन दबे

Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी। मंडी के धरमपुर बस स्टैंड में पानी भरने से 20 से अधिक बसें, वर्कशॉप और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। शिमला में भूस्खलन से मुख्य सड़क बंद हो गई और कई वाहन मलबे में दबे।

Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. मंडी में एक बस स्टैंड जलमग्न हो गया जबकि शिमला में एक प्रमुख सड़क अवरुद्ध हो गई. एक मकान के ढह जाने और मलबे में लोगों के दबे होने की भी खबरें आई हैं.

बस स्टैंड में भरा पानी, 20 अधिक बसों को पहुंचा नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण मंडी जिले के धरमपुर में सोन और भारंद नालों में बाढ़ आ गई, जिससे एक बस स्टैंड में पानी भर गया, एक वर्कशॉप, पंप हाउस, दुकानों और 20 से अधिक बसों को नुकसान पहुंचा.

शिमला में भूस्खलन से कई वाहन दबे

शिमला में शहर के मध्य में हिमलैंड के निकट भूस्खलन के कारण कई वाहन दब गए और मुख्य सर्कुलर रोड अवरुद्ध हो गई, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को असुविधा हुई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘धर्मपुर बस स्टैंड, दो दर्जन से अधिक एचआरटीसी बसों, दुकानों, पंप हाउस और कुछ वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है।’

ये भी पढ़ें: Dehradun Cloudburst: देहरादून में भारी बारिश के कारण सहस्त्रधारा, मालदेवता और मसूरी में नुकसान, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त, हाईवे पर बना पुल बहा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image