Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsHeavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में हो...

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, करौली में गिरा 380mm पानी, इन जिलों में रेड अलर्ट

राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी है.शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही बरसात हो रही है.वहीं मौसम विभाग ने जयपुर,सवाईमाधोपुर,टोंक के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ मध्यम से तेज वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई है.बात करें बीते 24 घंटों की तो कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे और कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है.इस दौरान करौली में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

कहां-कहां जमकर बरसे बादल ?

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश हुई.केंद्र के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस अवधि में दौसा, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा और बारां जिले में भारी बारिश,टोंक जिले में भारी से अति भारी बारिश और करौली जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई.

करौली में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक , पूर्वी राजस्थान में करौली में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के पूगल, बीकानेर में 32 मिलीमीटर, निवाई में 137 मिलीमीटर, श्री महावीर जी में 118 मिलीमीटर, शाहाबाद में 115 मिलीमीटर, सिकराय में 108 मिलीमीटर, टोंक तहसील व सपोटरा में 95-95 मिलीमीटर, हिंडौन में 93 मिलीमीटर व निर्झरा में 92 मिलीमीटर पानी बरसा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular