Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Rain Alert: राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का...

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें 3 से 7 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में 3 से 7 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अलवर, बारां, बूंदी, भरतपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग ने बुधवार से राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अनुसार, आज बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. वहीं अलवर, बारां, बूंदी व भरतपुर सहित लगभग एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

जयपुर में सुबह से चल रहा बारिश का दौर

राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया और 10 बजे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के उत्तरी भागों तथा हरियाणा के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के असर से भारी बारिश हो सकती है.

3 से 5 सितंबर तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

इसके असर से 3 से 5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है. वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री का ममता बनर्जी को मैसेज, बोले-‘एक सच्चा बंगाली इस फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा’, पूछा-क्या हिंदुओं के दर्द दिखाना गुनाह है?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular