Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsHeart Attack on Ground : इंग्लैंड में फुटबॉल मैच खेलते प्लेयर को...

Heart Attack on Ground : इंग्लैंड में फुटबॉल मैच खेलते प्लेयर को आया हार्टअटैक, सर्जरी के बाद बची जान, सबकी प्रार्थनाएं आईं काम

लंदन। खेल से बेहतर फिटनेस कहीं और नहीं मिलती, लेकिन यहीं पर हार्ट अटैक के मामले इन दिनों बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला फुटबॉल के मैदान से सामने आया। इंग्लैंड में मैच के दौरान एक फुटबॉलर को हार्ट अटैक आ गया। प्रीमियर लीग का मैच इंग्लैंड के डॉर्सेट में वाइटैलिटी स्टेडियम में ल्यूटन टाउन और बोर्नमाउथ के बीच शनिवार को खेला गया। इस बीच ल्यूटन टाउन के कैप्टन टॉम लॉकयर (29) को कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लॉकयर की हालत स्थिर है। कुछ समय बाद मैच को रद्द कर दिया गया। लॉकयर की हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

इस मैच के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। इनमें ल्यूटन टाउन के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने कप्तान के लिए प्रार्थना की। वहीं, फैंस भी अपने चहेते खिलाड़ी के लिए रोते नजर आए। मैच के दौरान दूसरे हाफ में बोर्नमाउथ ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर लिया। इस गोल के एक मिनट बाद यानी 59वें मिनट में ल्यूटन के कप्तान गिर गए। इसके बाद ल्यूटन टाउन के मैनेजर रॉब एडवर्ड्स तुरंत मैदान के अंदर दौड़ पड़े।

वहीं, दोनों टीमों के मेडिकल स्टाफ भी तुरंत ग्राउंड के अंदर पहुंचकर लॉकयर को फर्स्ट ऐड देना शुरू कर दिया। कुछ मिनट बाद उन्हें स्ट्रैचर पर ग्राउंड के बाहर ले जाया गया। मैच को 65 वें मिनट में रद्द कर दिया। चूंकि दोनों टीम के खिलाड़ी इस मानसिक स्थिति में नहीं थे कि वह आगे खेल जारी रख सकें। जब खेल रोका गया, तब स्कोर 1-1 की बराबरी पर था।

मई में भी कोवेंट्री क्लब के खिलाफ मैच में गिर गए थे लॉकयर

लॉकयर मई में भी कोवेंट्री क्लब के खिलाफ मैच के दौरान गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनके दिल की सर्जरी हुई थी। वह जून में फिर से मैदान पर लौट आए थे। उन्होंने जून में दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। उन्हें लग रहा था कि उनके पैर कमजोर हो गए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular