Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaHaryana DGP : शत्रुजीत कपूर बने हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक

Haryana DGP : शत्रुजीत कपूर बने हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत कपूर को बुधवार को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया। कपूर ने पंचकुला स्थित पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल का कार्यकाल 15 अगस्त को समाप्त हो गया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के एक पैनल ने पिछले सप्ताह हरियाणा कैडर के 3 IPS अधिकारियों के नाम चुने थे, जिसमें से एक को राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

जिन 3 IPS अधिकारी के नाम चयनित किए गए थे उनमें आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत कपूर शामिल हैं। आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील दोनों ही 1989 बैच के अधिकारी हैं जबकि कपूर 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहली पसंद थे, जो वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के महानिदेशक हैं। सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया UPSC से प्राप्त पैनल के विमर्श पर हरियाणा के राज्यपाल को IPS शत्रुजीत सिंह कपूर को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। कपूर को कार्यभार संभालने की तारीख से कम से कम 2 साल के न्यूनतम कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है….।

उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, UPSC द्वारा चुने गए 3 IPS अधिकारियों में से राज्य सरकार को नियमित पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए किसी एक अधिकारी के नाम को चुनना होता है। राज्य सरकार ने पिछले महीने UPSC को 9 IPS अधिकारियों के नामों वाला एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 3 अधिकारियों के नाम चुने जाने थे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular