Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketHardik Pandya fined : लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस को...

Hardik Pandya fined : लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस को लगा एक और झटका, BCCI ने ठोका भारी भरकम जुर्माना,हार्दिक पंड्या पर मंडराया बैन का खतरा, जानें वजह

लखनऊ, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम की ओवरगति धीमी रहने के कारण 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है .

इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया.मुंबई को लखनऊ ने 4 विकेट से हराया.

IPL ने बयान में क्या कहा ?

आईपीएल ने एक बयान में कहा” मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है.”इसमें कहा गया ,”यह इस सत्र में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पंड्या पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.बाकी सदस्यों पर छह छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है.”

हार्दिक पंडया पर लग सकता है बैन

हार्दिक पंड्या के लिए अब मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है.हार्दिक की कप्तानी में अगर मुंबई इंडियंस की टीम अगर तीसरी बार यह अपराध करती है तो कप्‍तान हार्दिक पांड्या को एक मैच से सस्पेंड होना पड़ेगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image