Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsRanjeet Murder Case : डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी...

Ranjeet Murder Case : डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत,22 साल पुराने पूर्व मैनेजर की हत्या के मामले में किया बरी

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया.सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. वह अपनी 2 शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

CBI कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा,’उच्च न्यायालय ने रंजीत सिंह हत्या मामले में उनके मुवक्किल को बरी कर दिया है’. बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2021 में राम रहीम और 4 अन्य को 19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.पंचकूला की CBI अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने उच्च न्यायालय में अपील की थी.

22 साल पुराना है मामला

पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.उसकी एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर हत्या कर दी गई थी जिसमें बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम कैसे महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image