Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsGurjar Mahapanchayat News: गुर्जर महापंचायत खत्म होने के बाद पटरी पर पहुंचे...

Gurjar Mahapanchayat News: गुर्जर महापंचायत खत्म होने के बाद पटरी पर पहुंचे समाज के लोग, भरतपुर के पीलूपुरा में रोकी ट्रेन, दिल्ली मुंबई ट्रैक किया जाम

Gurjar Aandolan राजस्थान के भरतपुर स्थित पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत समाप्त होने के बाद समाज के लोगों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। नाराज युवाओं ने कोटा-मथुरा पैसेंजर ट्रेन रोक दी और ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Gurjar Mahapanchayat News: राजस्थान में गुर्जर महापंचायत खत्म होने के बाद समाज के लोगों ने पीलूपुरा (भरतपुर) में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. पटरियों पर पहुंची भीड़ ने कोटा-मथुरा पैसेंजर को रोक दिया. इससे पहले सरकार की तरफ से आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ड्राफ्ट भेजा था. जिसे रविवार को हुई महापंचायत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने समाज के लोगों को पढ़कर सुनाया. उसके बाद समाज की सहमति से महापंचायत को समाप्त कर दिया गया.

दिल्ली मुंबई ट्रैक किया जाम

उधर महांपचायत के बाद कुछ युवा नाराज हो गए और पटरियों पर पहुंच गए. ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया और कोटा मथुरा पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया. दिल्ली मुंबई ट्रैक को भी जाम कर दिया. बता दें कि गुर्जर समाज ने सरकार को आज (रविवार) दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया गया था.

महापंचायत को लेकर जवाहर सिंह बेढम ने कही थी ये बात

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुर्जर महापंचायत को लेकर कहा-“गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने गुर्जर समाज की मांगों को लेकर एक गुर्जर महापंचायत का ऐलान किया है. जब सरकार बातचीत के लिए तैयार है, तो फिर महापंचायत की क्या जरूरत है? समिति ने 2020 में कांग्रेस सरकार के साथ समझौता किया था. जब कांग्रेस ने समझौते को पूरा नहीं किया, तो समिति की जिम्मेदारी बनती है कि वह मौजूदा सरकार से बात करे. कल पंच पटेलों ने मुझे सरकार की तरफ से उनसे मिलने को कहा. मैंने विजय बैंसला से भी फोन पर बात की. मैं गजीपुरा पहुंचा, जहां अस्सी गांवों के पंच पटेल मौजूद थे. मैंने उनसे कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और समाज के हित में वैधानिक और न्यायोचित कार्रवाई करेगी. फिर भी कुछ लोग सरकार के खिलाफ बोलने पर आमादा हैं. मुझे संदेह है कि इसमें राजनीति हो गई है. मैं गुर्जर समाज से अपील करता हूं कि वे अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजें जो सरकार से बातचीत करना चाहते हैं. सरकार के प्रतिनिधि उनसे बात करेंगे और वैधानिक कार्रवाई करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: Ashok Gehlot: ‘फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बिजली कटौती को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular