Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPunjab Governor Oath : गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल...

Punjab Governor Oath : गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ,राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में CM भगवंत मान रहे मौजूद

चंडीगढ़,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रुप मे शपथ ली.पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में एक समारोह में कटारिया को पद की शपथ दिलाई.79 वर्षीय कटारिया ने हिंदी में शपथ ली.

शपथग्रहण समारोह में ये गणमान्य रहे मौजूद

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वी पी सिंह बडनोर के अलावा हरपाल सिंह चीमा तथा गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे.कटारिया से पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे जिन्होंने फरवरी में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

राजस्थान के 2 बार गृहमंत्री रह चुके कटारिया

पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे.उदयपुर के रहने वाले, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री भी रह चुके है और उन्होंने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई है.भाजपा के दिग्गज नेता ने शिक्षा, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं.आठ बार के पूर्व विधायक कटारिया फरवरी 2023 में असम के राज्यपाल बने थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular