Friday, October 30, 2026
HomeBihar'BJP ने पहले मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी...

‘BJP ने पहले मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया’, मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी बोले- गुजरात कोई आर्थिक मॉडल नहीं, वोट चोरी का मॉडल है

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है, जिसे 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया।

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी का गुजरात मॉडल कोई ‘आर्थिक मॉडल’ नहीं, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है, जिसे 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया. उन्होंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मुजफ्फरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें इसलिए मिलीं क्योंकि ‘वोट चोरी’ की गई थी.

मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, यह ‘वोट चोरी का मॉडल’ है. इस मॉडल को ये (भाजपा) 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया. हम बोलते नहीं थे, क्योंकि सबूत नहीं था, मगर अब सबूत हमारे पास है.’

2019 में वोट चोरी के कारण बीजेपी की 300 सीटें आई: राहुल

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘2019 के चुनाव के बाद, नरेन्द्र मोदी ने नतीजे आने से पहले ही कह दिया था कि हमारी 300 सीटें आएंगी. देश के सारे सर्वेक्षण कुछ और कह रहे थे, लेकिन आखिर में उनकी 300 सीटें आईं. ये सीटें इसलिए आईं, क्योंकि ‘वोट चोरी’ हुई. पिछले 10 साल से पूरे हिंदुस्तान को बेवकूफ़ बनाया जा रहा है. आने वाले समय में हम सबूत के साथ दिखा देंगे कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और निर्वाचन आयोग वोट चोरी कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: सेना की तत्परता ने बचाई 25 लोगों की जिंदगी, रेस्क्यू के चंद मिनटों बाद ढह गई इमारत, देखें Video

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image