Thursday, May 28, 2026
HomeLatest News'खुद नहीं जीत पाए, बंगाल का श्रेय ले रहे! बीजेपी नेताओं को...

‘खुद नहीं जीत पाए, बंगाल का श्रेय ले रहे! बीजेपी नेताओं को क्रेडिट देने पर गोविंद डोटासरा ने कसा तंज

Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय राजस्थान नेताओं को दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने राज्य में खुद को जिताने की रणनीति में सफल नहीं हो पाए, वे बंगाल में जीत की रणनीति कैसे बना सकते हैं।

Rajasthan Politics: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद इसकी सियासी गूंज अब राजस्थान तक पहुंच गई है. बंगाल में सुवेंदु की जीत को लेकर दिए गए बयान पर राजस्थान में सियासी तकरार तेज हो गई है. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने बंगाल जीत का श्रेय राजस्थान BJP नेताओं को दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी और अरुण चतुर्वेदी का नाम लेकर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता अपने ही राज्य में खुद को जिताने की रणनीति में सफल नहीं हो पाए, वे पश्चिम बंगाल में जाकर रणनीति बनाकर जीत कैसे दिला सकते हैं. उन्होंने इसे समझ से परे बताया.

सचिन पायलट का नाम लेकर कही बड़ी बात

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ‘हवा-हवाई’ राजनीति नहीं करती, बल्कि योग्य और जीत दिलाने वाले नेताओं को ही जिम्मेदारी देती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए सचिन पायलट का नाम लिया और कहा कि केरल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में उनकी भूमिका से पार्टी को फायदा मिला.

गोविंद डोटासरा ने दी चुनौती

PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने बीजेपी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें अपनी रणनीति पर इतना भरोसा है, तो राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव करवाएं. उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी के दावों की असली हकीकत सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: UAE में हमले में 3 भारतीय के घायल होने पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, ईरान को दे डाली चेतावनी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image