Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaपहले जालंधर BSF हेडक्वार्टर फिर अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट,...

पहले जालंधर BSF हेडक्वार्टर फिर अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, जांच में जुटी सेना और पुलिस

Punjab Double Blast News: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर और Amritsar के खासा आर्मी कैंप के पास हुए दो धमाकों से हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस, सेना, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे हैं।

Punjab Double Blast News: पंजाब में एक के बाद एक हुए दो धमाकों से हड़कंप मच गया.पहला धमाका जालंधर में BSF के फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी में हुआ. जबकि दूसरा विस्फोट अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात हुआ. इस तरह सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. हालांकि राहत की बात यह रही की ब्लास्ट की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

पुलिस ने दी ये जानकारी

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल मीर कासिम ने बताया कि हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि खासा में एक सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी है, इसके बाद हमारी टीम तुरंत वहां पहुंचीं.’ उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और विश्लेषण से पता चला है कि कोई व्यक्ति यहां आया और उसने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका और उससे विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद फॉरेंसिक टीम और बम निष्क्रिय दस्ता घटनास्थल पहुंचा.

क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी मात्रा में तैनाती

अधिकारियों के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी मात्रा में तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य एस. वारियर की ब्लास्ट की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image