Wednesday, May 6, 2026
HomeLatest Newsट्रंप का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने का ऐलान, ईरान...

ट्रंप का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने का ऐलान, ईरान के साथ डील को लेकर कही बड़ी बात

Trump On Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Strait of Hormuz में चल रहे ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि Iran के साथ युद्ध समाप्ति समझौते को लेकर बातचीत में बड़ी प्रगति हुई है और जल्द अंतिम डील संभव है।

Trump On Iran Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की है. यह कदम ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में चल रही बातचीत की बेहतर प्रगति के संकेत मिलने के बाद उठाया गया है. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है.’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत बेहद सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि जल्द एक बड़ा समझौता हो सकता है.

ट्रंप सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात

ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण एवं अंतिम समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. जिसके आधार पर हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी लेकिन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाए.’

क्या है प्रोजेक्ट फ्रीडम ?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार को ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया गया. ट्रंप ने रविवार को इस अभियान की घोषणा की थी और US सेंट्रल कमांड ने अगले दिन से इस पर अमल शुरू कर दिया था. यह रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे दुनिया के तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से का परिवहन इसी से होता है.

प्रोजेक्ट फ्रीडम लागू होने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया कि उसके जहाजों पर ईरान ने हमला किया. जबकि अमेरिका ने दावा करते हुए कहा कि उसने कई ईरानी छोटी नौकाओं को नष्ट कर दिया.

‘अमेरिकी का ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ समाप्त’

इस बीच मंगलवार को ‘व्हाइट हाउस’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने बताया कि ‘ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ समाप्त हो गया है. हमने इस अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त कर लिया है. हम किसी और तरह की स्थिति उत्पन्न होने की कामना नहीं कर रहे. हम शांति का मार्ग अपनाना चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति एक समझौते को प्राथमिकता देंगे. जो कि अब तक ईरान ने नहीं चुना है.’

ये भी पढ़ें: ‘खुद नहीं जीत पाए, बंगाल का श्रेय ले रहे! बीजेपी नेताओं को क्रेडिट देने पर गोविंद डोटासरा ने कसा तंज


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular